बैंक अकाउंट कैसे खोले (How To Open A Bank Account)

बैंक अकाउंट कैसे खोले

आज का हमारा बहुत ही महत्वपूर्ण और गंभीर टॉपिक है बैंक अकाउंट कैसे खोले। आज सभी जगह बैंक ब्रांच खुल गयी है। क्योकि एक तो यहाँ आपके पैसे सुरक्षित रहते है और दूसरा आपको इस पैसे पर ब्याज भी मिलता है क्योकि अगर आप अपना पैसा फिक्स रखते है तो बैंक इसके लिए आपको बड़ा अच्छा ब्याज ऑफर करता है पहला समय था जब आपको बैंक अकाउंट खुलवाने में इतनी दिक्कत आती थी पर अब आप इसे अपने घर बैठकर भी बड़े आराम से खिल सकते हो। इसके लिए आपके पास सारे वैध दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए बस आपका अकाउंट खुल जायेगा। कुछ बड़े बैंक जैसे पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और भी काफी बड़े बैंक जो आपको ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने की इजाजत देते है। जिससे आप अगर थोड़े भी पढ़े लिखे है तो आप अपने घर बैठकर ही अपना बैंक अकाउंट खोले सकते है। बस आपको इसके लिए इन सभी बैंक की कुछ आधिकारिक वेबसाइट होती है जिसमे आपको बैंक अकाउंट को खोलने के सम्बंधित ओर सारी प्रक्रिया की जानकारी मिल जाती है।

बैंक अकाउंट कैसे खोले (How To Open A Bank Account)


आपको सभी फॉर्म को भरना होता है और बैंक में आपका खता खुल जाता है इसे ना तो आपको यहाँ घूमना पड़ता है जिससे आपको कोई परेशानी हो आप जब चाहे किसी भी दिन अपना अकाउंट खोले सकते हो। पर इसके लिए आपको सही से ज्ञान होना चाहिए आप कैसे इस काम को कर सकते है। तो चलिए जानते है आप कैसे अपना अकाउंट खोल सकते है। इसके लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज ज़रूरी है क्योकि ये एक सुरक्षित काम है इसमें आपको अपने सभी वैध दस्तावेज ही देने होंगे आज कल बैंक अकाउंट को खोलने के लिए आधार कार्ड ज़रूरी हो गया है क्योकि ये एक वैध ID होती है किसी भी इंडियन व्यक्ति का आपके पास आधार कार्ड भी होना चाहिए। तो बैंक अकाउंट कैसे खोले ओर इसके लिए कौन से दस्तावेज ज़रूरी है


बैंक अकाउंट खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज ->>
1. 2 पासपोर्ट साइज फोटो ->> सबसे पहले आपके पास आपने अभी कुछ दिन पहले ही क्लिक करि हुई 2 पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ्स होनी चाहिए ये अकाउंट को खोलने के लिए बहुत ही जरूरी होते है।
2. पेनकार्ड ->> अगर आपके पास पेनकार्ड उपलब्ध है तो आपको इस दस्तावेज को भी दे देना चाहिए वार्ना ये कोई ज़रूरी तो नहीं है लेकिन अब इसके लिए कुछ नियम बनाये गए है जिसमे पेनकार्ड भी ज़रूरी है।
3. मान्य पता प्रमाण ->> आपके पास वैध पता होना चाहिए जिससे आप बैंक को अपना address बता सको। ध्यान रखे ये पता बिलकुल सही होना चाहिए इसमें आप अपना वोटर ID कार्ड या आधार कार्ड दे सकते है अगर आपके पास बिजली का बिल है तो वो भी इसमे मान्य हो जायेगा।
4. पहचान पत्र ->> इसके लिए आप अपना वोटर ID कार्ड या आधार कार्ड दे सकते है ये आपकी पहचान के लिए जरूरी है। तो आपको इसके लिए अकाउंट होल्डर का वैध दस्तावेज देना होगा।


बैंक अकाउंट कैसे खोले ->>
1. सबसे पहले आपको इसके लिए किसी भी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट को खोलना होगा। जैसे आपको अगर SBI में बैंक अकाउंट खोलना है तो इसके लिए आपको SBI की वेबसाइट पर जान होगा इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर से टाइप करे www.onlinesbi.com ऐसे ही आपको सभी बैंको की अलग अलग वेबसाइट मिल जाएगी इसके लिए आप गूगल का इस्तेमाल कर सकते है। क्योकि सभी बैंको में ज्यादातर प्रक्रिया एक समान होती है तो आपको इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी अगर आप एक बैंक में अकाउंट खोलना सिख लेते है फिर किसी भी बैंक में खुद से भी आप इस काम को कर सकते है
2. चलिए हम उदाहरण लेते है SBI का इसमें आप कैसे सबसे पहले आपको "apply sb account" दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना होगा। यहाँ अब आपको " for resident individuals" चुनने और अब आपके आगे कुछ ओर न्यू विकल्प आएंगे यहाँ आपको "Regular sbi account" पर क्लिक करना होगा।
3. अब यहाँ आपको निचे एक ओर विकल्प नजर आएगा। यहाँ आपको "apply now"  पर क्लिक करना होगा। यहाँ क्लिक करने से आपकी आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
4. अब आपको कुछ ओर विकल्प आपके सामने जायेंगे यहाँ से आपको "start new" विकल्प नजर आएंगे आपको इस पर क्लिक करना है आपके सामने एक न्य पेज खुल जायेगा।
5. अब ये पेज जो आपके सामने खुला है यहाँ आपको अपनी सारी personal details को भरना होगा। इसके लिए आपको निचे कुछ fields दिए गए जो आपको ध्यान से देखने है।


1. Customer type ->> यहाँ आपको इस पर क्लिक करने पर citizen, minor ओर पब्लिक जैसे कितने ही विकल्प नजर आएंगे आपको इसमें से पब्लिक को चुनना होगा।
2. Residential status ->> यहाँ भी आपको कितने सारे विकल्प मिलेंगे इनमे से individual चुने।
3. Name ->> यहाँ आपको आपका जो भी नाम है या जिसके लिए अकाउंट खोला जा रहा है उसका नाम भरे। इसमें आपको पहले mr, mrs या miss चुनना होगा।
4. Last Name ->> यहाँ आपको अपने नाम में आने वाले जैसे वर्मा, शर्मा, मालिक, आलम आदि जो भी होए वो ही भरे।
5. Date of Birth ->> यहाँ आपको अपनी जन्म तिथि भरनी होगी ये जैसे आपके दस्तावेज में लिखी हो सेम होनी चाहिए।
6. Gender ->> यहाँ आपको अपना लिंग चुनना होगा यहाँ आप male या female ओर अन्य का विकल्प चुन सकते है।
7. Nationality ->> यहाँ आपको इसमें इंडियन को चुनना होगा क्योकि आप इंडियन है ओर इंडिया में अकाउंट खोल रहे है।
8. Country Name ->> यहाँ आपको इंडिया भरना होगा  
9. Maiden Name ->> अगर है तो नाम भरे
10. Marital status ->> जो भी आपकी स्थिति हो वो भरे।
11. Mother Name ->> यहाँ आपको अपनी मम्मी का नाम भरना होगा।
12. Father name ->> यहाँ आपको अपने पिताजी का नाम भरना होगा।
13. Guardian Name ->> अगर है तो भरे।
14. City birth ->> जिस शहर में आपका जन्म हुआ है उसका नाम भरे।
15. Country of birth ->> यहाँ आपको अपनी देश का नाम भरना होगा जहा आपका जन्म हुआ हो।
16. UID ->> यहाँ आपको अपने आधार कार्ड का नंबर भरना है।


5. पत्राचार या स्थानीय क्षेत्र ->> यहाँ आपको अपने पते से सम्बंधित सभी जानकारी भरनी होगी जैसे आपके सामने पहला field आएगा पता प्रकार का इसमें आपको आवासीय चुनना होगा। अब आपके सामने कितने सारे विकल्प आते चले जाएगे आपको इन्हे अपनी जानकारी के हिसाब से भरना होगा।
6. स्थाई पता ->> यहाँ आपको अपना स्थाई पता भरना होगा अगर आप सेम ही जगह पर रहते है तो आपका लोकल ओर स्थाई पता सेम ही होगा।
7. अब आपको यहाँ process बटन को दबाना होगा।
8. Save the icrn number ->> यहाँ आपको कोई शो नहीं होगा TCRN इससे कही भी लिख लें। ये आपके मोबाइल नंबर पर प्राप्त हो जायेगा।
9. अतिरिक्त जानकारिया ->> यहाँ आपको अपने धर्म ओर अपने से जुडी हुई कुछ ओर जानकारी भरनी होगी।
10. संबंधित व्यक्ति का विवरण ->> यहाँ संबंधित व्यक्ति का विवरण भरना होगा।
11. पहचान विवरण ->> यहाँ आपको अपने पहचान पत्र की जानकारी को भरना होगा।
12. खाता जानकारी अनुभाग ->> यहाँ आपको अगर एटीएम कार्ड या cheek book लेना है तो उसके लिए apply करे। Branch cord ओर नाम भरे TCRN नंबर के साथ भरे।
13. सेवा की आवश्यकता ->> इसमें आप इंटरनेट बैंकिंग एटीएम या जो भी सर्विस चाहते है सक्रिय करे।
14. नामांकन ->> यहाँ अपना नॉमिनी चुनने ओर उसकी जानकारी भरे।
15. Save and process पर क्लिक करे ओर अपना प्रिंट निकल ले इसे लेकर बैंक में जाये ओर जमा कर दे। अब कुछ दिन में आपका अकाउंट नंबर जायेगा ओर आपका एटीएम आपके पते पर जायेगा और इसका पिन आप बैंक से ले सकते है।


इन स्टेप से आप बड़ी आसानी से अकाउंट खोल सकते है। उम्मीद है आपको बैंक अकाउंट कैसे खोले - स्टेप बय स्टेप प्रक्रिया हिंदी में ठीक से समँझ में गयी होगी।


0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.