मन को केंद्रित कैसे करें - इन हिंदी

मन को केंद्रित कैसे करें

कभी कभी ये सवाल हम लोगों को बहुत परेशान करता है कभी कभी हम चाहते हुए भी अपने मन को केंद्रित नहीं कर पाते। ऐसे में हमारे मन में बस एक ही सवाल आता है की क्या कोई ऐसा तरीका नहीं है जिसको अपनाकर हम अपने ध्यान को केंद्रित कर सके। आप लोगो के इस प्रॉब्लम को हल करने के लिए हम आज कुछ ऐसे तरीके लेकर आये है जिनको अपना कर आप लोग अपने ध्यान को केंद्रित करने में सफल हो जायेंगे। बस आप लोगो को हमारे आज के इस लेख को थोड़ा ध्यान से पढ़ने की ज़रुरत है। चाहे आप लोगो को यकीन हो या हो लेकिन हमारे लेख में दिए गए ये तरीके 100% सही और उपयोगी है। यकीन मानिये इस लेख को एक बार ध्यान से पढ़ने के बाद और इन तरीको का पालन करने के बाद आप लोगो को जो परिणाम मिलेगा आप लोग निश्चित रूप से संतुस्ट और खुश होंगे।

मन को केंद्रित कैसे करें - इन हिंदी

आज के युग में, तनाव, भाग दौड़ और अत्यधिक काम के कारण, हम लोग अपने ध्यान को केंद्रित नहीं कर पाते। लेकिन मन की एकाग्रता बहुत ज़रूरी है क्योकि बिना एकाग्र मन के हमारा किसी भी कार्य में सफल होना बहुत मुश्किल है। कई बार तो हम मन एकाग्र नहीं होने के कारण हमारे आधे हुए कार्य को बीच में ही बंद कर देते है तो ऐसा क्या करे की हमारा मन पूरी तरह एकाग्र हो जाये। आईये जाने मन को केंद्रित कैसे करे। जब आपको मन की एकाग्रता को बढ़ाना हो तो आप अपने चारो ओर के शोर को कम करने का प्रयास कीजिये। यदि बहार से शोर रहा है तो आप अपने कमरे के दरवाजे खिड़की बंद कर लीजिये और मन को एकाग्र करे। साथ ही अपने परिवार के सदस्यों और अपने दोस्तों से कुछ समय के लिए अपने पास आने से मना कर दे। इस का कारण है की मन को एकाग्र करने में 30 मिनट का समय लगता है। यदि आपका शोर से और दूसरे लोगो द्वारा बार बार ध्यान भांग होता रहेगा तो आपका मन एकाग्र नहीं हो पायेगा।


यदि आप अपनी साँस पर संयम कर सकते हैं तो आप अपने ध्यान पर भी नियंत्रण पा सकते हैं। योगासन कीजिये और जब आप रोजाना योग करने लगेंगे तो आपका अपने मन पर नियंत्रण बढ़ने लगेगा| वरना यह मुमकिन नहीं है , आप प्रत्यक्ष मन को केंद्रित नहीं कर सकते हैं। मान लीजिए आप एक फिल्म या कोई कहानी पढ़ रहे हैं और वो फिल्म या कहानी काफी रूचिबद्ध है, तब 2-3 घंटो लिए आपका मन बहुत ही अच्छी तरीके से उस फिल्म या कहानी की ओर केंद्रित रहता है जब कोई चीज किसी भी व्यक्ति को पसंद हो तो ध्यान अपने आप केंद्रित हो जाता है| पर जब कुछ पसंद नही हो और ध्यान लगाना भी ज़रूरी है, तब साँसों के ज़राये से वो मुमकिन होता है| .लोभ और चिंता भी मन को केंद्रित करने में  बहुत सहायता करते हैं|

रोशनी की ओर देखे ->> किसी दीपक या मोमबत्ती को जलाये और उसकी रोशनी की ओर 5/6 मिनट तक देखे। ऐसा करने से आपके मन की एकाग्रता बढ़ती जाएगी और आप का मन इधर उधर नहीं भटकेगा।

लक्ष्य को स्पष्ट रखे ->> आप अपने लक्ष्य को सबसे पहले अच्छी तरह समझ ले यदि आप ये नहीं जानते की आपको क्या हासिल करना है तो आप हमेशा दुविधा में रहेंगे और आपका मन भटकता रहेगा। अस्पष्ट लक्ष्य के कारण मन एकाग्र नहीं हो पाता है और हमेशा कार्यो को दुबारा करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें ->> डर को कैसे दूर भगाएं

ठन्डे पानी से नहाये ->> यदि आपका मन एकाग्र नहीं हो पा रहा है तो उसे एकाग्र करने की एक अच्छी विधि है। आप ठन्डे पानी से नहाये। इस प्रकार ठन्डे पानी की बौछारें आपके दिमाग की उतैजना को शांत करेगी और धीरे धीरे आपका मन भटकना बंद कर देगा। यही वो समय है जब आप अपने मन को एकाग्र कर सकते है।

कार्य की सीमा रेखा तय करें ->> यदि आप मन एकाग्र करना चाहते है तो ये ज़रूरी है की आप जी कार्य कर रहे है उसकी सीमा रेखा तय कर ले आपके द्वारा तय की गयी सीमा रेखा आपको समय समय पर ये ध्यान दिलाती रहेगी की कार्य को पूरा करने में समय कम होता जा रहा है। इससे आपका मन अनावश्यक बातो में नहीं भटकेगा और एकाग्र मन के साथ आप अपना कार्य पूरा कर सकेंगे।


उलटी गिनती गिने ->> यदि आपका मन एकाग्र नहीं हो रहा है तो आप 100 से लेकर 1 तक की उलटी गिनती गिनना शुरू करे। ऐसा करने से आपके दिमाग को गिनती पर ध्यान देना पड़ेगा और इस से आपका मन भटकना बंद कर देगा। जब आपको लगे की आपका मन एकाग्र होता जा रहा है तो गिनती गिनना बंद कर दे और एकाग्र मन के साथ लक्ष्य की तरफ बढे।

तस्वीर के द्वारा मन एकाग्र करे ->> ये मन को एकाग्र करने की एक बहुत ही अच्छी विधि है। आप कुछ अनजाने लोगो की तस्वीर किसी पत्रिका या इंटरनेट पर देखें। ऐसी तस्वीर जिसे अपने पहले कभी देखा ही नहीं हो। आप उन तस्वीरो को 5 मिनट तक देखते रहे। उसके बाद आंखे बंद करके उन तस्वीरो को याद करे। आप पाएंगे की उन तस्वीरों को याद करने के लिए जैसे आपका दिमाग कोशिस करेगा वैसे वैसे आपका मन एकाग्र होता जायेगा

धैर्य रखें ->> आपको मन को पूरी तरह से एकाग्र करने के लिए धैर्य रखना होगा। मन पूरी तरह से एकाग्र होने में 30 मिनट का समय लगता है। इसलिए अपना कार्य जारी रखे। आप देखेंगे की 30 मिनट बाद आपके द्वारा किया जा रहा कार्य की गति बढ़ जाएगी और आपका मन पूरी तरह से उस काम में पूरी तरह से डूब जायेगा।

मन को केंद्रित करने के कुछ आसान से टिप्स

अच्छी और शांत जगह चुने ->> आप जिस जगह पर बैठ कर रोज ध्यान करते है वो जगह पूरी तरह से शांत और शोरगुल से पूरी तरह से दूर होनी चाहिए। अगर आप ध्यान करने के लिए कोई ऐसी जगह चुनेगे जहां शोरगुल की आवाज सुनाई देती हो तो अपने मन को आसानी से किसी एक चीज़ के ऊपर केंद्रित नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमारी सलाह है की आप लोग किसी शांत जगह पर बैट कर ही ध्यान करे।


लम्बी लम्बी साँस लेकर ध्यान से पहले खुद को आराम दे ->> आप जब भी ध्यान करने के लिए बैठे तो पहले लम्बी लम्बी साँस ले। आप अपने नाक से लम्बी लम्बी साँस ले और अपने मुँह से उस साँस को छोड़े। आप पहले अपने आपको थोड़ा आराम दे और उसके बाद आप ध्यान करना शुरू करे

अपनी किसी मनपसंद चीज के ऊपर अपने दिमाग को केंद्रित करे ->> आप जब भी ध्यान के लिए बैठते है तो अपने मन को किसी ऐसी चीज के ऊपर केंद्रित करे जो चीज आपका मनपसंद हो। आप अपने किसी मनपसंद परमेश्वर या मनपसंद इंसान के ऊपर अपने ध्यान को केंद्रित कर सकते है

धीरे धीरे अपने ध्यान करने का समय बढ़ाये ->> आप पहले पहले अपने ध्यान करने का समय थोड़ा कम ही रखे आप जबरदस्ती ये कोशिस ना करे की आप ज्यादा देर तक ध्यान कर सके। आप जितना टाइम भी ध्यान करे पुरे मन से ध्यान करे चाहे आपका ध्यान कुछ मिनट या कुछ सेकंड के लिए ही क्यों ना हो। आप धीरे धीरे करके अपने ध्यान करने का समय बढ़ा सकते है।


0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.