Current Affairs 4 January 2019 Pdf Download in Hindi


Current Affairs 4 January 2019

Here on this page we are providing you the info about Current Affairs 4 January 2019.

1.हरियाणा सरस्वती विरासत विकास बोर्ड ने सरस्वती नदी को 'पुनर्जीवित' करने और नदी में पानी का नियमित प्रवाह बनाए रखने हेतु कितनी परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की?

उत्तर- 11 परियोजनाओं को |

2.हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उदघाटन किस राज्य में किया ?

उत्तर- पंजाब |

3.हाल ही में ओडिशा में मलेरिया से सम्बंधित मामलों में कितनें प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी ?

उत्तर- 80 प्रतिशत |

4.किस राज्य की कैबिनेट ने शिक्षकों के स्थानांतरण को सरल बनाते हुए नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को स्वीकृति प्रदान की ?

उत्तर- पंजाब |

5.केंद्र सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक कितनें मुफ्त गैस कनेक्शन बांटे गए ?

उत्तर- 6 करोड़ से अधिक |

6.हाल ही में किस राज्य द्वारा सरस्वती नदी के पुनरोत्थान और इसमें ताजे पानी के नियमित प्रवाह को बनाये रखने हेतु परियोजना को मंजूरी दी गई ?

उत्तर- हरियाणा |

7.भारत और पाकिस्तान द्वारा हाल ही में साझा की गई सूची में पाकिस्तान की जेलों में बंद कितने भारतीय कैदियों के बारे में बताया गया ?

उत्तर- 537 |

8.केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक तथा किस तीसरे बैंक के विलय के लिए स्वीकृति प्रदान की ?

उत्तर- विजया बैंक |


9.किस राज्य की सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाने की घोषणा हाल ही में की गई ?

उत्तर- पंजाब |

10.हाल ही में किस खिलाड़ी को ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर 2018 चुना गया ? 

उत्तर- स्मृति मंधाना |

11.हाल ही में किस भारतीय विकेट-कीपर ने पहली बार एक टेस्ट श्रृंखला में 20 कैच लिए ?  

उत्तर- ऋषभ पन्त |

12.दक्षिण अफ्रीका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य बना।


13.भारतीय जीवन बीमा निगम के एमडी हेमंत भार्गव को अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


14.वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कल्पना परूलेकर का निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।


15.जेयर बोल्सोनारो ने ब्राजील के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।


16.हांगकांग में आयोजित ‘वर्ल्ड मेमोरी चैंपियनशिप’ में सिंगापुर निवासी भारतीय मूल के 12 वर्षीय छात्र ध्रुव मनोज ने स्वर्ण पदक जीता है।


17.सौरभ कुमार ने आयुद्ध निर्माणी के महानिदेशक (डीजीओएफ) और कोलकाता के आयुद्ध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) के अध्यक्ष के तौर पर पदभार ग्रहण किया है।


18.केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार के इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


19.भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रमोद कुमार सिंह को अपना सचिव नियुक्त किया।


20.न्यायमूर्ति छागरी प्रवीण कुमार ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला।


21.अंतर्राष्ट्रीय विज्ञापन संघ (आईएए) 20 फरवरी से कोच्चि में आईएए विश्व कांग्रेस की मेजबानी करेगा।


22.यूनिसेफ के अनुसार, भारत ने नए साल के दिन 69,944 शिशुओं का स्वागत किया, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है।


23.द इंडियन सोसाइटी फॉर रिमोट सेंसिंग’ ने भू-स्थानिक विज्ञान एवं ऐप्लीकेन्श के विकास में योगदान के लिए आईआईटी प्रोफेसर जयंत कुमार घोष को ‘नेशनल जियोस्पेशल अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस’से नवाजा है।




0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.