कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करे

कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करे

आज का हमारा टॉपिक है कंप्यूटर में हिंदी भाषा कैसे डाले। आज सभी कंप्यूटर को इस्तेमाल करते है। पर अपने देख होगा की आप जो भी काम कंप्यूटर में करते है वो सब आपको अंग्रेजी में ही करना पड़ता है। इसका कारण ये भी होता है आपके कंप्यूटर में डिफ़ॉल्ट जो भाषा सेट होती है वो अंग्रेजी होती है। तो इस कारण से आप अपने कंप्यूटर में जब भी टाइप करोगे तो आपको सब कुछ अंग्रेजी में ही मिलेगा।

आज आप इंटरनेट पर लाखों ऐसे पोस्ट देखते होंगे जो आपको हिंदी में नजर आएंगे। पर आपको अपने कंप्यूटर से हिंदी में टाइप करने का सीधा विकल्प नहीं मिलेगा। इससे आप 2 ही तरह से अपने कंप्यूटर में हिंदी भाषा को इस्तेमाल कर सकते है। एक तो अगर आपको हिंदी टाइपिंग का ज्ञान हो तो आप डायरेक्ट भी अपने कीबोर्ड से हिंदी टाइप कर सकते है। इसके लिए बस आपको हिंदी के फ़ॉन्ट को डोएनलोड करना होगा आपके सिस्टम में हिंदी भाषा फिर उपलब्ध हो जाएगी।


अगर आपको हिंदी टाइपिंग का ज्ञान नहीं है तो आपको इसके लिए फिर आज मार्किट में सॉफ्टवेयर उपलब्ध है जिन्हे इस्तेमाल करके आप अपने सिस्टम में हिंदी डाल सकते है क्योकि आपको भी हिंदी में टाइप करने की जरूरत पढ़ जाती है। आपको कोई ब्लॉग जो आपको हिंदी में लिखना हो अगर आपके कंप्यूटर में हिंदी उपलब्ध है तो आप बड़ी आसानी से फिर कोई भी ब्लॉग या आर्टिकल हिंदी में लिख सकते है। तो चलिए जानते है कंप्यूटर में हिंदी भाषा कैसे डाले ओर कैसे आप इन सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल कर सकते है।


कंप्यूटर में हिंदी फॉन्ट डाउनलोड और इनस्टॉल कैसे करे

कंप्यूटर में हिंदी फोंट्स करे

अगर आप कंप्यूटर में हिंदी भाषा कैसे डाले सोच रहे है तो इसके लिए आपको अपने कंप्यूटर में हिंदी फोंट्स को डाउनलोड करना होगा। पर इस बात का ध्यान रखे अगर आपको हिंदी टाइपिंग का ज्ञान नहीं है तो इस तरीके से आपके लिए हिंदी में लिकना काफी मुश्किल होगा। तो चलिए जानते है कैसे आप अपने सिस्टम में हिंदी लिख सकते है।


1. सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र को खोलना होगा। आपको अब यहाँ हिंदी फोंट्स सॉफ्टवेयर को खोजना होगा।
2. अब आपके सामने काफी सारे हिंदी फोंट्स के सॉफ्टवेयर के लिंक खोल कर जायेंगे। फिर आपको किसी भी लिंक को इस्तेमाल करके अपने सिस्टम में डाउनलोड करना होगा। अब आपको इन फोंट्स को अपने सिस्टम में इनस्टॉल करना है।
3. अब अपने सिस्टम के ms-word में हिंदी टाइप कर पाएंगे इसे सेव करके आगे भी भेज सकते है। पर इसके लिए आपको एक बात का ध्यान रखना होगा आपको अपने मेल या जैसे भी फाइल इनस्टॉल करे आपको इसमें इन फोंट्स को अटैच करके भेजना होगा वरना आपका रिसीवर फाइल को खोल ही नहीं पायेगा जब तक उसके सिस्टम में सेम फॉन्ट इनस्टॉल नहीं होंगे।

इस तरीके को इस्तेमाल करना आपके लिए इतना आसान नहीं होगा। पर आज गूगल ने आपके इस काम को बहुत ही आसान बना दिया है अब आपको हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको अपने सिस्टम में इस सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करना होगा जिसकी सहायता से आप बड़े आराम से अपने सिस्टम से हिंदी टाइप कर पाएंगे। आप बड़े आराम से अपनी पोस्ट या आर्टिक्ल हिन्दीमे लिख पाएंगे।

गूगल ने ऐसे टूल्स बनाये है जो उन्कोडे सिस्टम पर कार्य करते है। जिसमे आपको अंग्रेजी में टाइप करना होता है ओर आपका ऑटोमेटिकली हिंदी और देवनागरी लिपि में कन्वर्ट हो जाता है। तो चलिए जानते है आप कैसे अपने सिस्टम में हिंदी का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीको का पालन करना होगा।


गूगल इनपुट टूल का कैसे अपने सिस्टम में इस्तेमाल करें ->>
1. सबसे पहले आपको अपने सिस्टम के ब्राउज़र से "google input tool" को खोजना होगा। यहां अब आपके सामने इस टूल के डिफरेंट लिंक खुलकर जायेगा अब आपको इनमे से किसी भी लिंक को खोलना होगा। इसे खोलने पर सपक्र सामने एक न्य पेज खुलकर जायेगा।
2. अब आपको यहां काफी सारी भाषा के विकल्प नजर आएंगे। इसमें से आपको हिंदी विकल्प को देखना होगा ओर उसके सामने टिक करना होगा। अब आपके सामने नीचे आपको एक डाउनलोड का बटन नजर आएगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा। जैसे ही आप इस पर एंटर प्रेस करोगे आपके सिस्टम में एक APK फाइल डाउनलोड होना शुरू हो जाएगी। ये फाइल गूगल हिंदी इनपुट टूल है जो आपकी भाषा को आपको हिंदी में कन्वर्ट करके देगा।
3. अब जब आपके सिस्टम में apk फाइल डाउनलोड हो जाये आपको इस पर क्लिक करना होगा। जिससे आपको इसकी सारी अनुमति का पालन करना होगा। अगला प्रेस करके इससे अपने सिस्टम में इनस्टॉल करना होगा।
4. इनस्टॉल हो जाने के बाद आपको इसे खोलना होगा। एक बात का ध्यान रखिये ये सॉफ्टवेयर ऑनलाइन ही काम करेगा तो आपको इसके लिए इंटरनेट उपलब्ध रखना होगा वरना आप इस टूल में काम नहीं कर पाएंगे।
5. अब आपको गूगल हिंदी इनपुट टूल को खोलना होगा। अब आपको पता होना चाहिए ये कैसे काम करता है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करे।


ये सॉफ्टवेयर यूनिकोड सिस्टम पर वर्क करता है जिसमे आप कोई भी टेक्स्ट एंटर करते है तो ये आपके टेक्स्ट को देवनागरी लिपि में बदल देता है। क्योकि ऑनलाइन हिंदी से रिलेटेड सभी फॉन्ट को उपलब्ध करा देता है इस टूल के लिए आपको हिंदी में एक्सपर्ट होने की जरुरत नहीं है बस आप डेली जैसे हिंदी में टाइप करते है आपको ऐसे ही इसमें टाइप करना होगा। इसमें आप सीधे जो भी टेक्स्ट हिंदी में कन्वर्ट करेंगे इसके लिए जरूरी नहीं होगा आपको ये इनपुट टूल रिसीवर के सिस्टम में भी इनस्टॉल करना जरूरी होगा। बस आपको इसे सेंड करना है आपका डाटा डायरेक्ट रिसीवर के सिस्टम में खोल जायेगा।


उम्मीद है आपको कंप्यूटर में हिंदी भाषा कैसे डाले ठीक तरह से समझ में गया होगा। ऊपर बताई गयी दोनों ट्रिक्स को इस्तेमाल करके आप अपने खुद के ब्लॉग ओर आर्टिकल्स अपनी किसी भी वेबसाइट पर अपलोड कर सकते है। इसके लिए आप दोनों तरीको में किसी एक को इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप हिंदी टाइप में मास्टर है तो आप हिंदी फॉन्ट से अपना काम कर सकते है।


0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.