हमेशा एक्टिव रहने के आसान तरीके

हमेशा एक्टिव रहने के आसान तरीके

हर इंसान के लिए पूरी नींद लेना बहुत ही जरूरी होता है। हम साधारण इंसान को कम से कम 8 सी 9 घंटे सोना चाहिए। हम सब की जिंदगी में खाने पिने की, घूमने की, खेलने की, व्यायाम करने की जितनी आवश्यकता होती है उतनी ही आवश्यकता सोने की भी होती है जिस तरह से अगर हम समय पर पर्याप्त मात्रा में भोजन ना करे तो हमारी तबियत खराब हो सकती है। ठीक उसी तरह से अगर हमें पूरी नींद ना मिले तो भी हमारा स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता इसलिए हम सबको समय पर सोना चाहिए और नींद को पूरा करना चाहिए। पानी की हमारे शरीर में बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है पानी हमारे शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है जिसके कारण से हम अपने सभी प्रकार के कार्यो को बहुत ही अच्छी तरह से कर लेते है इसीलिए सभी लोग भोजन करने के बाद पर्याप्त मात्रा में पानी पिए इसके अतिरिक्त जितना ज्यादा हो सके पानी की तादाद अपने अंदर रखे पानी कम होने के कारण हम शारीरिक या मानसिक कार्य अच्छी प्रकार से नहीं कर पाते है|

Active Rehna

हमेशा शीघ्रता में रहने के लिए हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण अपनी नींद को पूरा करना होता है क्योकि नींद को पूरी करने से हमारे शरीर का आलस हमारी थकावट दूर हो जाते है जिसके कारण से हमारा शरीर हर वक़्त चुस्ती/ फुर्ती में रहता है इसीलिए आप हर वक़्त सक्रिय रहने के लिए अपनी नींद को पूरा करे यही आपके शरीर के लिए अच्छा होगा | हम सब को रात को जल्दी सो जाना चाहिए हमें रात को कम से कम 10 बजे सो जाना चाहिए और सुबह 5 बजे तक जाग जाना चाहिए। अगर 5 बजे से पहले कोई इंसान जाग सकता है तो वो उसके लिए बहुत ही अच्छी बात होगी। अगर आप लोग रात को जल्दी सो जायेंगे तो आप लोगो की नींद सुबह खुद खुद जल्दी टूट जायगी। और एक बात याद रखना आप लोगो के लिए ज़रूरी है की अगर सुबह खुद से नींद टूट जाये तो ही जागना अच्छा होता है। लेकिन अगर जबरदस्ती अलार्म लगाकर कच्ची नींद में ही जाग जाये तो वो हमारी सेहत को फायदा करने की बजाए नुकसान ही करेगा। इसलिए आप रात को ऐसे समय पर सोये जिससे आपकी नींद सुबह जल्दी टूट जाये।


अगर आप सोच रहे हो कि हमेशा कैसे एक्टिव रहे तो हम सबके लिए खाना पीना समय पर करना बहुत ही ज़रूरी होता है। हमारे शरीर में ऊर्जा को संतुलित करने के लिए खाने पीने का बहुत महत्त्व होता है। हमें जितना हो सके हमेशा पौष्टिक आहार लेना  चाहिए और पर्याप्त मात्रा में लेना चहिये। कभी भी क्या होता है की कुछ लोग अपने काम में व्यस्त होने की वजह से समय पर भोजन नहीं कर पाते है और वो अपने खाने पीने पर ध्यान भी नहीं दे पाते। लेकिन ऐसा करना बिलकुल भी सही नहीं है और हमारी सेहत के साथ लापरवाही है। चाहे हमारे पास जितना भी काम हो लेकिन हमें अपने खाने पीने का हर परिस्थिति में बराबर ध्यान देना चाहिए। क्योकि हमारा शरीर कार्य करना बंद तभी कर देता है जब हमारे शरीर को अच्छी तरह से ऊर्जा नहीं मिल पाती है और ऊर्जा हमें खाना खाने से प्राप्त होती है इसीलिए आप अपनी दैनिक कार्य सही रखने के लिए अपना खाना सही प्रकार से और समय पर खाये जिससे आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहती है|


गाने सुने फिल्म देखे ->> बीच बीच में गाने सुन लेने से और फिल्म देखने से भी हमारा दिमाग तरो ताज़ा हो जाता है और हमें काफी हल्का महसूस होता है। लेकिन इसका ये मतलब बिलकुल भी नहीं है की आप लोग अपने सारे काम काज को छोड़कर हमेशा फिल्म ही देखते रहे, बल्कि हमारे कहने का मतलब है की आप लोग बीच बीच में जब आप लोगो का मूड ठीक ना हो या आप लोग तनाव में हो तो उस समय पर अगर आप लोग कोई अच्छी सी फिल्म देख लेंगे तो कोई ऐसा गाना सुन लेंगे जो आप लोगो को बहुत पसंद हो तो आप लोगो को काफी अच्छा महसूस होगा।

तनाव में ना रहे ->> यदि कोई भी इंसान यही सोच ले की उसकी जिंदगी में बहुत तनाव है या फिर वो बहुत अधिक अपनी जिंदगी के बारे में, उनकी परेशानियो के बारे में सोचता है तो वह ज्यादा दबाव में रहते है और वह अपने शरीर में चुस्ती / फुर्ती नहीं रख पाता जिससे की उसके शरीर में एक्टिवनेस नहीं रहती|


ठन्डे पानी से रोज नहाये ->> हमारे लिए खाना पीना, सोना जितना जरूरी होता है ुटन्ना ही ज़रूरी हमारे लिए नहाना भी होता है। अगर आप कुवह दिनों तक ना नहाये तो उन दिनों हमें खुद अच्छा नहीं लगता और हमेशा आलस्य महसूस होता है। नहाने से हमारे शरीर में फुर्ती आती है और किसी भी काम को करने के लिए हमें ऊर्जा मिलती है। और हमारे लिए ठन्डे पानी से नहाना ज्यादा फायदेमंद होता है। हम तो यही कहेंगे की हमें ठन्डे पानी से स्नान करना चाहिए।

कुछ लोग सिर्फ गले तक ही नहाते है और सर को नहीं भिगाते है। लेकिन हमें जब नहाना चाहिए तब सर से लेकर पैर तक पुरे शरीर को भिगाकर नहाना चाहिए। और हमें कभी भी नहाने को बोझ नहीं समझना चाहिए और ऐसे जैसे तैसे निपटने की बजाए पुरे एन्जॉय करते हुए स्नान करना चाहिए। अगर मौसम सर्दी का है तो हमें नहाने के बाद पुरे तन में बॉडी आयल  या लोशन लगा लेना चाहिए। इससे हमारी स्क्रीन अच्छी रहती है।


सबकी सहायता करे ->> दूसरों की सहायता करना एक बहुत अच्छी आदत होती है जो लोग दुसरो की सहायता करते है वो लोग हमेशा खुस रहते है। क्योकि जब हम अपने लिए कुछ करते है तब बेसक हमें अच्छा लगता है लेकिन जब हम दुसरो के लिए कुछ करते है तब हमें बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप लोग भी चाहते है की आप लोग हमेशा रहे और एक्टिव रहे तो आप लोग हमेशा दुसरो की सहायता करते रहे। आप लोगो को जब भी किसी की मदद करने का मोका मिले तो इस मौके कोई छोड़े नहीं और उसके लिए नहीं तो कम से कम अपने लिए ही सही लेकिन सहायता ज़रूर करे।


0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.