पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करे

पुलिस भर्ती की तैयारी कैसे करे

दोस्तो इस वीडियो के जरिये हम आज आपको बताने जा रहे है की पुलिस में भर्ती की तैयारी कैसे करनी है, हम इसी के बारें में आपको कुछ महत्वपूर्ण बाते बताने जा रहे है| जिससे आपको पुलिस में भर्ती की तैयारी करने हेतु काफी सहायता प्राप्त होगी और आप सरलता से पुलिस की नौकरी प्राप्त कर सकेंगे|

 How to prepare for police exam

सरकार के जरिये बनाए गए कुछ नियमों तथा कुछ परीक्षाओं को आयोजित करके इसका चयन किया जाता है , लेकिन कुछ ऐसे भी राज्य है जिनमे लिखित परीक्षा कराने के भी नियम बनाए गए है| इस तरह से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका की मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है| पुलिस में भर्ती तो बहुत से लोग होना चाहते है और कई लोग इसकी तैयारी भी करते है लेकिन हर किसी को इसमें सफलता प्राप्त नहीं होती है| बहुत से लोगो को ये भी नहीं मालूम है की पुलिस में भर्ती के लिया क्या-2 तरीका होता है  इसीलिए हम आपको पुलिस में भर्ती के होने के आसान से तरीके बताते है जिससे की आप आसानी से पुलिस में भर्ती हो सकते हो। इसके अलावा हम आपको ये भी बताते है की आप किस तरह से पुलिस भर्ती की परीक्षा को पास करेंगे और पुलिस भर्ती की टिप्स भी देते है।



आयु सीमा –>> भारत के सभी राज्यों में पुलिस की भर्ती हेतु अलग अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है | अधिकतम राज्यों में पुलिस कि भर्ती हेतु आयु सीमा 18 से 27 साल निर्धारित की जाती है | पुलिस भर्ती के अंतर्गत आरक्षण के आधार पर आयु में कुछ छूट प्रदान करने का भी प्रवधान बनाया गया है । हालांकि पुलिस भर्ती के अंतर्गत आरक्षण के आधार पर आयु में कुछ छूट प्रदान करने का भी प्रवधान बनाया गया है |

शैक्षिक योग्यता –>> भारत में पुलिस में नौकरी पाने हेतु इसके लिए कम से कम योग्यता इंटरमीडिएट और अधिकतम स्नातक कि परीक्षा विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की जाती है।

भर्ती हेतु मानक –>> पुलिस में भर्ती के संशोधन के अनुसार, सामान्य वर्ग में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 172 सेमी, आरक्षित श्रेणियों के पात्र उम्मीदवारों के लिए नवीनतम आरक्षण नीति के अनुसार 169 सेमी ऊँचाई। कम से कम भौतिक मानकों को निर्धारित किया गया है। इसी तरह सामान्य वर्ग के लिए छाती बिना फुलाये 83 सेमी. और छाती फुलाकर 87 सेमी. और आरक्षित श्रेणियों के लिए छाती बिना फुलाए 81 सेमी. और छाती फुलाकर 85 सेमी. स्पष्ट रखी गयी है। लेडी प्रतियोगियों के मामले में सामान्य वर्ग के लिए 160 सेटी. जबकि आरक्षित श्रेणियों के लिए 157 सेमी ऊंचा कद तय किया गया है। सभी पात्र प्रतियोगियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से गुजरना होगा, जो अधिकतम 15 अंकों की होगी।

शारीरिक दक्षता सहनशीलता की जांच ->> इसमें पुरुष उम्मीदवार को दौड़ 5 किमी. की होगी और दौड़ पूरा करने का समय 25 मिनट दिया जायेगा। महिला प्रतियोगियों की दौड़ 2.5 किमी. की होगी और दौड़ पूरा करने का समय 15 मिनट दिया जायेगा। भर्ती होने के अभिलाषी दावेदारों को शारिरिक परीक्षा के साथ लिखित परीक्षा भी पास करनी होगी। लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगें,और हर एक प्रश्न 0.60 अंक का होगा। प्रश्न का गलत उत्तर देने पर 0.15 अंक काट लिए जायेगे। परीक्षा का समय 90 मिनट निर्धारित होगा। परीक्षा में पास होने पर दावेदारों को दस्तावेजों के साथ जांच के लिए बुलाया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया ->> समिति को चयन प्रक्रिया के प्रबंधन के लिए कंप्यूटर आधारित एक प्रबंधन सूचना प्रणाली अपनानी होगी, जिसमें वह आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने, प्रक्रिया करने, पूरी भर्ती प्रक्रिया में चयन चयनित सूची बनाएगा | इस प्रक्रिया के आधार पर चयन किया जायेगा |

तैयारी कैसे करें ->>
उम्मीदवार लिखित परीक्षा को तो आसानी से सफल कर लेते है लेकिन बाद में बहुत से उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट में असफल हो जाते हैं|

इसलिए इस टेस्ट की तैयारी पूरी लगन और कठिन परिश्रम से करनी चाहिए जिससे यह भी परीक्षा आसानी से सफल हो सकें।

लिखित परीक्षा को क्लियर करने के लिए करीब-करीब 6 महीनें पहले से ही तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। तैयारी के लिए मॉडल पेपर, तथा परीक्षापयोगी कितबों का इस्तेमाल करना चाहिए। तैयारी नियमित रूप से करनी चाहिए।

इंटरव्यू को कभी भी सरलता में लेने की गलती नहीं करनी चाहिए

इसका पैटर्न संभावित प्रश्नो के अनुसार तैयार करना अनिवार्य होता है|

इस परीक्षा में शामिल होते समय किसी को कम नहीं आंकना चाहिए

तैयारी करने में आलस्य  बिलकुल भी नहीं होना चाहिए|

एग्जाम की तैयारी के किसी इंस्टिट्यूट या कोचिंग के मदद लेना कोई गलत बात नहीं है।

लिखित एग्जाम की तैयारी के साथ फिजिकल तैयारी करना भी अनिवार्य होता है| दौड़ तथा अन्य फिजिकल टेस्ट की भी नियमित तैयारी करनी चाहिए|

अपना आत्मविश्वास बढ़ाये रखे उसे कम होने दे , और पढ़ाई पर फोकस बनाये रखें|

नोट:- उपरोक्त दिए हुए मानक एवं शारीरिक दक्षता के नियम अलग-अलग राज्यों के लिए भिन्न हो सकते है |


0 comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.